
दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। डीसी ऑफिस और टीवीएस शोरूम के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नवनियुक्त शिक्षिका सुलेखा महतो उम्र -40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी चला रहे उनके देवर राजेश कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा अंतर्गत भालू रंगी गांव की रहने वाली थी। सुलेखा महतो की हाल ही में शिक्षिका के पद पर नियुक्ति हुई थी। बुधवार को वह जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) सरायकेला कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने आई थीं। कार्य संपन्न होने के बाद वह अपने देवर राजेश कुमार महतो के साथ स्कूटी पर सवार होकर वापस चाईबासा की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय राहगीरों और सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस की मदद से एम्बुलेंस बुलाई गई। दोनों को तुरंत सदर अस्पताल सरायकेला ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने सुलेखा महतो को मृत घोषित कर दिया। उनके शव को पोस्टमार्टम रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके देवर राजेश कुमार महतो का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे के बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और सड़क की सतह पूरी तरह उखड़ चुकी है। इस जर्जर सड़क पर दिन-रात ओवरलोड भारी वाहनों का दबाव रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब सड़क मरम्मत कराने और ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।
अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोषी वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया जाएगा। मामले की गहन छानबीन जारी है।”
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
