• Wed. Sep 16th, 2026

सरायकेला : जाली वंशावली से जमीन हड़पने का आरोप,

admin's avatar

Byadmin

Sep 16, 2026
crescent ad

 

सरायकेला :जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों के बीच नीमडीह में प्रस्तावित एसएम स्टील्स एंड पावर लिमिटेड के लिए जमीन हस्तांतरण पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आदरडीह गांव के जगबंधु सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी 3 एकड़ 41 डिसमिल पैतृक जमीन जाली वंशावली बनाकर कंपनी के नाम कर दी गई, जबकि उनके पिता यादव सिंह उर्फ यदु भूमिज के वह जीवित पुत्र हैं। वंशावली में पिता को निःसंतान दिखाया गया है।

 

पीड़ित जगबंधु सिंह ने नीमडीह CO और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर FIR और जांच की मांग की है।

 

आवेदन के अनुसार मौजा आदरडीह, थाना नंबर 292, खाता 378, प्लॉट 2190 में 3.41 एकड़ जमीन स्वर्गीय यादव सिंह के नाम है। जगबंधु खुद को उनका पुत्र और कानूनी वारिस बता रहे हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान श्यामपद कुमार, संजय सिंह, लालू सिंह, कंपनी प्रतिनिधि राजीव मुखर्जी समेत अन्य ने मिलकर वंशावली तैयार की। इसमें गवाह के तौर पर सुभाष सिंह, सनत कुमार, मधुसूदन कुमार, हितेश कुमार और नगेन कुमार के हस्ताक्षर हैं। इसी वंशावली के आधार पर जमीन एसएम स्टील के नाम हस्तांतरित कर दी गई।

 

जगबंधु का कहना है कि उन्हें दरकिनार कर गुपचुप तरीके से जमीन ट्रांसफर की गई, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ है। उन्होंने वंशावली के आधार, गवाहों के हस्ताक्षर और रजिस्ट्री के सभी दस्तावेजों की वैधता जांचने की मांग की है।

 

फिलहाल प्रशासनिक और पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आएगा, लेकिन जीवित बेटे के होते पिता को निःसंतान बताने के आरोप ने पूरे हस्तांतरण को कटघरे में खड़ा कर दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *