• Fri. Nov 6th, 2026

सरायकेला : चांडिल बाजारों में धनतेरस की भारी धूम, रंग-बिरंगी रोशनी से सजीं दुकानें, खरीदारी के लिए उमड़ा जनसैलाब,

admin's avatar

Byadmin

Nov 6, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : जिला के विभिन्न शहरी क्षेत्र में दीपावली पूजा को देखते हुए महापर्व दीपोत्सव का आगाज होते ही चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों पर धनतेरस को लेकर रौनक चरम पर पहुंच गई है। दैनिक बाजार और मेन रोड समेत विभिन्न इलाकों की दुकानें पूरी तरह दुल्हन की तरह सज चुकी हैं। रंग-बिरंगी लाइटों और तोरण द्वारों से जगमगाते बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भारी चहल-पहल देखी जा रही है, जिससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

 

धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर खरीदारी को अत्यंत फलदायी माना जाता है। सबसे ज्यादा रौनक कुम्हारों की दुकानों पर देखने को मिली, जहां मिट्टी के दीप से लेकर विभिन्न प्रकार की मिट्टी की सामग्री की खरीदारी हुई। इसके साथ ही ज्वेलरी और बर्तन की दुकानों में भी भारी भीड़ उमड़ी रही।

 

बाजारों में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए चांडिल पुलिस द्वारा मुख्य सड़क पर पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोगों को खरीदारी में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *