
एंकर : 19 फरवरी : चांडिल स्थित पसारी कास्टिंग एंड रॉलिंग मील प्राइवेट लिमिटेड में 18 फरवरी को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। आरोप है कि कार्यस्थल पर सेफ्टी नियमों और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी के कारण परशुराम महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों के साथ कंपनी में कार्यरत कई श्रमिकों ने प्रशासन से कंपनी में सुरक्षा मानकों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय सचिव गोपेश महतो अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उनके नेतृत्व में कंपनी प्रबंधन के साथ चली लंबी वार्ता के पश्चात कंपनी ने मृतक के परिजनों को कुल 13 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई। इसमें 6-6 लाख रुपये के दो चेक तथा एक लाख रुपये नकद शामिल हैं। इस संबंध में लिखित समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी किए गए।
वार्ता के दौरान गोपेश महतो ने कंपनी प्रबंधन को भविष्य में सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि श्रमिकों की सुरक्षा से समझौता किया गया तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
