• Sat. May 23rd, 2026

सरायकेला :उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

admin's avatar

Byadmin

May 23, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : जिला समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल कारा सरायकेला की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की मूलभूत सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, सीसीटीवी निगरानी, जैमर, सायरन सहित अन्य व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

 

*बंदियों को मिले मेनू के अनुरूप भोजन: डीसी*

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने जेल अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया कि बंदियों को कारा मैनुअल में निर्धारित मेनू के अनुरूप स्वच्छ, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए। शुद्ध पेयजल, मौसम के अनुसार बिस्तर, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। बंदियों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर, दवा वितरण एवं आवश्यकता अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की व्यवस्था करने को कहा गया।

 

*सुरक्षा में कोई चूक बर्दाश्त नहीं: एसपी*

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने कहा कि कारा सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जेल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को 24×7 चालू रखने, जैमर एवं सायरन की समय-समय पर जांच करने तथा प्रवेश-निकास द्वारों पर सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया। मुलाकातियों की सूची का सत्यापन और बंदियों से मिलने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया।

 

*साफ-सफाई और ड्रेनेज पर विशेष जोर*

बैठक में जेल परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई, पेड़ों की टहनियों की छंटाई तथा जल-जमाव रोकने के लिए नाली-ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का प्लान तैयार कर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजने का आदेश कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को दिया।

 

*अन्य निर्देश*

1. बंदियों के लिए विधिक सहायता शिविर एवं कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं।

2. जेल लाइब्रेरी में पुस्तकों की संख्या बढ़ाई जाए।

3. महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं टीकाकरण की व्यवस्था हो।

4. कारा कर्मियों को आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का प्रशिक्षण दिया जाए।

 

बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जेल अधीक्षक, सिविल सर्जन, जिला अभियोजन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित कारा सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *