• Wed. Sep 23rd, 2026

सरायकेला :आजसू महासचिव ने भेजा कानूनी नोटिस, फेसबुक पोस्ट को लेकर आजसू केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने शैलेंद्र महतो को भेजा 2 करोड़ का कानूनी नोटिस ।

admin's avatar

Byadmin

Sep 23, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेल : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो की ओर से कथित फेसबुक पोस्ट को लेकर शैलेंद्र महतो को कानूनी नोटिस भेजा गया है।प्रेस विज्ञप्ति अनुसार।

 

अधिवक्ता के माध्यम से भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि 18 सितंबर 2026 को फेसबुक पर हरे लाल महतो के खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानिकारक पोस्ट प्रकाशित की गई, जो निराधार है। इससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

 

नोटिस में संबंधित फेसबुक पोस्ट को तुरंत हटाने और सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि मांग पूरी नहीं होने पर मानहानि को लेकर आपराधिक मामला और 2 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति के लिए दीवानी वाद दायर किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *