• Wed. Sep 9th, 2026

सरायकेला : अनियमितता और छात्रों पर केस वापस लेने की मांग, BJP ने समाहरणालय में किया प्रदर्शन ।

admin's avatar

Byadmin

Sep 9, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच और छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने सरायकेला समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा में स्थानीय भाषा बोलने-समझने वाले छात्र फेल हो रहे हैं, जबकि बाहर के अभ्यर्थी पास हो रहे हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि गरीब किसान, मजदूर और रिक्शा चालक मेहनत कर बच्चों को पढ़ाते हैं ताकि उन्हें रोजगार मिले, लेकिन पैसे के बल पर नौकरी बेची जाएगी तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

 

भाजपा छात्रों के आंदोलन के साथ हर कदम पर खड़ी है। छात्रों और कोचिंग संस्थानों पर हुई कार्रवाई का समाधान होने तक पार्टी सड़क पर उतरकर समर्थन देती रहेगी। झारखंड के छात्र शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई उचित नहीं है। सरकार भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करे।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने भी सभा को संबोधित किया। प्रदर्शन के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *