
आद्रा: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 119वीं मंडलीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति (DRUCC) की बैठक का सफल आयोजन दिनांक 27.02.2026 को आद्रा मंडल कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री मुकेश गुप्ता ने की।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री खगेन्द्र नाथ घोष, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (समन्वय) सह DRUCC सचिव श्री विकास कुमार, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं समिति के माननीय सदस्यगण—जिनमें सांसद प्रतिनिधि, यात्री संगठनों के प्रतिनिधिगण, Purulia Chamber of Commerce के सदस्य तथा अन्य प्रतिष्ठित प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (समन्वय) श्री विकास कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक की शुरुआत करते हुए DRUCC की भूमिका, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह समिति यात्रियों एवं उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को रेलवे प्रशासन तक पहुँचाने हेतु एक प्रभावी माध्यम है, जिसका उद्देश्य रेल सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और संतोषजनक बनाना है।
बैठक के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों से संबंधित मुद्दों एवं आवश्यकताओं पर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित बिंदु जिनमे स्टेशनो कि स्वच्छता, विभिन्न लेवल क्रॉसिंग (LC) के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) तथा रोड अंडर ब्रिज (RUB) का निर्माण, स्थानीय यात्रियों की सुविधा हेतु नई ट्रेनों की शुरुआत तथा मौजूदा ट्रेनों में विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव, नए लिफ्ट एवं एस्केलेटर जैसी आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था व जल्द से जल्द शुरुवात, ट्रेनों के समय पर परिचालन में सुधार आदि शामिल थे।
बैठक के दौरान सदस्यों की पुरानी मांगों के संबंध में भी जानकारी दी गई। विशेष रूप से विभिन्न ट्रेनों के अनेक स्टेशनों पर ठहराव की जो मांगें लंबे समय से लंबित थीं, उनमें से कई को पूरा कर दिया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिस पर समिति के सदस्यों ने रेलवे की इस पहल की सराहना की और यात्रियों की सुविधा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
बैठक के दौरान आद्रा मंडल में प्रगति पर चल रहे प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की गई तथा आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। बताया गया कि मंडल में स्टेशनों के आधुनिकीकरण, यात्री प्रतीक्षालयों के उन्नयन, पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं में सुधार तथा समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है।
बैठक में समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया गया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रति आद्रा मंडल पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह भी कहा गया कि इस प्रकार की बैठकें रेलवे प्रशासन और यात्रियों के मध्य संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच प्रदान करती हैं, जिससे जमीनी समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।
उपस्थित सभी सदस्यों ने रेलवे प्रशासन की इस रचनात्मक पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
