• Sat. May 16th, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर सरायकेला में अखिल भारतीय मंत्री और सह प्रमुख का दो दिवसीय प्रवास संपन्न

admin's avatar

Byadmin

May 16, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला – सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला में दिनांक 14 मई 2026 एवं 15 मई 2026 को अखिल भारतीय मंत्री मान्यवर श्री ब्रह्म जी राव तथा जमशेदपुर विभाग के सह प्रमुख श्री ब्रेन कुमार टुडू का गरिमामय एवं प्रेरणा दायी प्रवास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान माननीय अतिथियों ने विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्या, संघ, प्राचार्य एवं उपप्रधानाचार्य के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विद्यालय छात्रावास के आचार्यगण एवं छात्रावास में निवास करने वाले भैया-बहनों (विद्यार्थियों) के साथ भी सीधा संवाद स्थापित कर उनका मार्गदर्शन किया।

 

दिनांक 15 मई 2026 की सुबह आयोजित विद्यालय की वंदना सभा में मान्यवर अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही। सभा में उपस्थित समस्त भैया-बहनों को संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं संस्कार युक्त जीवन के महत्व पर एक प्रेरणा दायी उद्बोधन दिया। उन्होंने विशेष रूप से झारखंड प्रांत के अनेक वीर क्रांतिकारियों एवं राष्ट्रनायकों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्र भाव जागृत करने का प्रेरक प्रयास किया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री पार्थ सारथी आचार्य ने समस्त भैया-बहनों एवं आचार्य दीदी जी के समक्ष मान्यवर श्री ब्रह्म जी राव तथा श्री ब्रेन कुमार टुडू का औपचारिक परिचय कराया तथा उनके प्रेरणा दायी व्यक्तित्व एवं कार्यों पर प्रकाश डाला।

 

मान्यवर अतिथियों का यह प्रवास विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत प्रेरणास्पद, गौरवपूर्ण एवं स्मरणीय रहा। उनके विचारों एवं मार्गदर्शन से समस्त विद्यार्थियों, आचार्यगण एवं पूरे विद्यालय परिवार में राष्ट्रसेवा तथा संस्कार युक्त शिक्षा के प्रति एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *