
नेशनल डेस्क: समोसा, वड़ा पाव और पकौड़े जैसे स्ट्रीट फूड को अखबार में लपेटकर देने पर अब सख्त कार्रवाई की जा सकती है। FSSAI ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए खाद्य विक्रेताओं को अखबार का उपयोग पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में मुंबई में एक वड़ा पाव विक्रेता द्वारा अखबार में खाना परोसने का मामला सामने आया था, जिसके बाद FSSAI और BMC ने संयुक्त कार्रवाई की। इसी घटना के बाद पूरे देश में निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
यह नियम छोटे ठेले, दुकानों से लेकर क्लाउड किचन तक सभी पर लागू होगा। अक्सर दुकानदार अतिरिक्त तेल सोखने या खाने को पैक करने के लिए अखबार का उपयोग करते हैं, जिसे अब प्रतिबंधित कर दिया गया है। फूड सेफ्टी एक्सपर्ट्स के अनुसार अखबार की स्याही में मौजूद हानिकारक रसायन गर्म खाने के संपर्क में आने पर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अब केवल फूड-ग्रेड पैकेजिंग सामग्री के उपयोग की अनुमति होगी और नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
