
सरायकेला : आज समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा प्रस्तुत जनसमस्याओं से संबंधित आवेदनों की उपायुक्त द्वारा क्रमवार सुनवाई की गई।

आज जनता दरबार में प्रस्तुत प्रमुख प्रकरणों में सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गुट्टूसाई तालाब के ऊपर से गुजर रहे 33,000 वोल्ट विद्युत तार को यथासंभव हटाने अथवा जन-धन की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा गार्ड/सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने, जिला परिषद द्वारा कम भूमि क्षेत्र में हेंसाहुड़ी में प्रस्तावित बस स्टैंड निर्माण को लेकर नगरवासियों द्वारा दर्ज आपत्ति के आलोक में कार्य पर रोक लगाने, बड़ा गम्हरिया, आदित्यपुर वार्ड संख्या–6 एवं 7 में कुम्हार एवं वैष्णव जाति को अनुसूचित जाति सूची में सम्मिलित किए जाने में हुई त्रुटि के सुधार कराने , आयुष्मान भारत कार्ड निर्गत करने सहित विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य आवेदन भी शामिल रहे।

उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागीय, अंचल तथा नगर निकाय स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी प्रकरणों की नियमों के अनुरूप त्वरित जांच करते हुए समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जिन मामलों में स्थल निरीक्षण आवश्यक है, वहां शीघ्र निरीक्षण कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
