• Sun. Mar 22nd, 2026

समाज से मिला सम्मान जीवन का अविस्मरणीय पल, कार्यों से बढ़ाएंगे समाज का गौरव: मनोज चौधरी

admin's avatar

Byadmin

Mar 22, 2026

 

सरायकेला/रांची: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रांची के मारवाड़ी भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड नगर निकाय चुनाव में विजयी हुए मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को सम्मानित किया गया।

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और रांची के पूर्व मेयर संजीव विजयवर्गीय उपस्थित थे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में यूपीएससी की सफल अभ्यर्थी ईशा जैन, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, और सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित समाज के विभिन्न निकायों के उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद शामिल हुए।

 

सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने समाज द्वारा मिले इस सम्मान को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा:

“समाज ने मुझे नेतृत्व का अवसर दिया, इसके लिए मैं सदैव ऋणी हूँ। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि कभी समाज का नाम नीचे नहीं होने दूँगा और इस नए उत्तरदायित्व के माध्यम से समाज और जन-जन की सेवा करूँगा।”

 

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव विनोद जैन, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, संयोजक सुभाष पटवारी और ओमप्रकाश अग्रवाल ने भी अपने विचार साझा किए। सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

 

समारोह का सफल संचालन मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी सहायक समिति की ओर से सभी अतिथियों और समाज के सदस्यों को आभार प्रकट किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *