• Sat. May 2nd, 2026

सदर बीआरसी में 182 विद्यालयों के शिक्षकों का यू डायस प्लस प्रशिक्षण संपन्न

admin's avatar

Byadmin

May 2, 2026
crescent ad

 

 

प्रखंड संसाधन केंद्र सदर चाईबासा स्थित कार्यालय में शनिवार को 28 अप्रैल से आरंभ हुई प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। राज्य एवं जिला कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आँकड़ों के संग्रहण, अद्यतीकरण हेतु भारत सरकार के बेबसाइट www.udiseplus.gov.in पर सभी तीन मॉडुयल, जैसे- स्टूडेंट्स मॉडुयल, टीचर मॉडुयल, प्रोफाइल और फैसिलिटीज पर कार्यशाला आधारित रहा। विद्यालय स्तर पर त्रुटि रहित आँकड़ों के संग्रहण, अद्यतीकरण संबंधी कार्य निर्धारित समायावधि में पूरा करने के लिए प्रखंड स्थित कुल 182 विद्यालय से प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

प्रखंड के विद्यालयों को कुल 12 संकुल में बांटते हुए प्रतिदिन तीन – तीन बैच में प्रशिक्षण का कार्यक्रम चला। संबंधित विद्यालय के एक शिक्षक, संबंधित संकुल के प्रखण्ड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, आई०सी०टी० इंस्ट्रक्टर, लिपिक आदि ने इसमें हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य रुप से एमआईएस को-ऑर्डिनेटर कुणाल गौतम, डाटा ऑपरेटर मिनिमय कुमार डे, सभी प्रखंड व संकुल साधन सेवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *