• Mon. Aug 24th, 2026

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए रुकीं झरिया विधायक रागिनी सिंह, अस्पताल पहुंचाकर कराया बेहतर इलाज

admin's avatar

Byadmin

Aug 24, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद पुलिस लाइन स्थित फल दुकान के समीप देर शाम झरिया विधायक रागिनी सिंह के कार्यक्रम से लौटने के क्रम में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति सड़क के डिवाइडर पर गिरा पड़ा मिला। बताया गया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल हुआ था।

 

घायल व्यक्ति को सड़क पर गंभीर अवस्था में पड़ा देख झरिया विधायक रागिनी सिंह ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और अपने सहयोगियों की मदद से घायल व्यक्ति को एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया।

 

विधायक ने फोन पर अस्पताल के अधीक्षक को भी घटना की जानकारी दी और घायल के बेहतर एवं समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। विधायक की तत्परता और मानवीय संवेदना के चलते घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

 

रागिनी सिंह ने कहा कि सड़क पर किसी घायल व्यक्ति को देखकर उसकी मदद करना हम सभी का मानवीय दायित्व है। समय पर उपचार मिलने से किसी की जान बचाई जा सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *