• Fri. Mar 6th, 2026

सड़क दुर्घटना में घायल को त्रिशानु राय ने पहुँचाया अस्पताल

admin's avatar

Byadmin

Mar 6, 2026

 

 

चाईबासा : शहीद पार्क चौक , चाईबासा के पास मंगलवार दोपहर अशोक अग्रवाल , चालीस वर्षीय स्थानीय जो कि अपने मोटर साईकिल से

बड़ी बाजार की ओर अपने किसी निजी कार्य के लिए जा रहा थे। इसी क्रम में एक अज्ञात मोटर साईकिल सवार द्वारा उन्हें धक्का मारकर घटना स्थल से फरार हो गया। जिसमें वह चोटिल हो गए सर , कंधा , हाथ में चोट आई है।

उल्लेखित मार्ग से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर अचेत अवस्था में गिरे हुए अशोक अग्रवाल पर पड़ी तो उन्होंने मानवीय संवेदनाओं के आधार पर चोटिल को टोटो से अपने साथ लाकर सदर अस्पताल , चाईबासा पहुँचाया जहाँ प्राथमिक उपचार डॉ० नरेन्द्र कुमार सुंडी द्वारा की गई ।

वहीं घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुँचे। उनका मोटर साईकिल आदि को सुरक्षित घर पहुँचा दिया गया । मौके पर बनवारी लाल अग्रवाल , समीर पॉल , अशोक दधिची , आनंद गोप आदि उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *