• Tue. Feb 17th, 2026

संत पॉल मॉडर्न स्कूल में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान का वार्षिक प्रदर्शनी

admin's avatar

Byadmin

Jan 31, 2026

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित संत पॉल मॉडर्न स्कूल में शनिवार को विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान का वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, सर्वांगीण विकास और प्रतिभा को प्रदर्शित करना तथा उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन देना था।

प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के निर्देशक सुरेश गायकवाड़ ने किया। जिसमें कई गणमान्य अतिथि एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय के निर्देशक सुरेश गायकवाड़ ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढ़ने और बेहतर करने की प्रेरणा दी।

प्रदर्शनी को दो भागों में बांटा गया था। जिसमें विद्यालय के विषय शिक्षकों का सहयोग एवं तैनाती भी की गई थी। कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक हस्तशिल्प वस्तुएँ प्रदर्शित की गईं थी।

जबकि कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थियों ने आईटी, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न विषयों पर आधारित परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं।

विशेष रूप से कक्षा सात के द्वारा प्रस्तुत वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट मॉडल, कक्षा आठ के द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, कक्षा नौ के द्वारा मानव हृदय एवं रक्त परिसंचरण तंत्र तथा कक्षा आठ के द्वारा बनाए गए नये संसद भवन का मॉडल दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

पूरी प्रदर्शनी का सफल संचालन विद्यालय के प्राचार्य नाइजल फिलिप्स एवं शैक्षणिक प्रबंधक कुमार अनिश के द्वारा किया गया। उनके साथ मोहित कुमार डे, सरोज, बिनायक, नंदलाल, शोभा, कैरोलिन मिश्रा, राधा, रेमंड, योगिता, नूतन, खुशबू, देवेंद्र कुमार यादव, उदय कुमार, गौतम पॉल सर, रुमा कुमारी, विपिन कुमार एवं पम्मी कुमारी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। जिससे प्रदर्शनी को सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया जा सका।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *