• Mon. Oct 19th, 2026

संत कबीर सेवा संस्थान ने सीआरपीएफ जवानों को पौधे भेंट कर मनाया हरियाली दशहरा का आठवाँ वर्ष

admin's avatar

Byadmin

Oct 19, 2026
crescent ad

 

दुगनी, सरायकेला-खरसावां। संत कबीर सेवा संस्थान की ओर से हरियाली दशहरा के आठवें वर्ष के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जवानों के सुख-समृद्धि की कामना के साथ विशेष पहल की गई। संस्थान के निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत ने सीआरपीएफ 134वीं बटालियन, दुगनी के एडिशनल डिप्टी कमांडेंट कुलवंत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें त्योहार के अवसर पर पौधे भेंट किए।

 

इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और हरियाली की कामना करना था। डॉ. दिग्विजय भारत ने जवानों के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।

 

इस अवसर पर संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक सह शिक्षक अमित कुमार मनोरंज महतो, मानस दास भी उपस्थित रहे। संस्थान की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और जवानों के प्रति सम्मान एवं सद्भावना के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *