
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। प्रखंड अंतर्गत पोटँगा पंचायत के तेतरिया गांव में बृहस्पतिवार को झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार संयुक्त सदस्य सह झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने 210 जरूरतमंद महिला पुरुष के बीच कंबल का वितरण किया।

संजीव बेदिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शीतलहरी के साथ सुबह में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस देखी जा रही है, कड़ाके की ठंड पड़ रही है ।
इससे बचने की जरूरत है, नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है।कंबल का प्रयोग जरूर करें ठंड से बचें l मौके पर उपस्थित झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी,सुरेंद्र करमाली,संजय करमाली मानी करमाली, बिरसा हेंब्रम वीरेंद्र बेसरा,विनोद तूरी, वेणु बेसरा ,विनीता मांझी, मोहन हेंब्रम, संतोष बेसरा ,रमेश किस्को ,दीपक हेंब्रम शिवराम मांझी,राज बेसरा, रामधन मांझी,विनोद तुरी, सुरेश टूटू, इत्यादि सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
