• Sat. Mar 28th, 2026

श्रीरामनवमी के मौके पर भव्य भण्डारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़

admin's avatar

Byadmin

Mar 28, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल बाजार अवस्थित श्रीमहाबीर मंदिर के प्रांगण में श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर श्री महाबीर सेवा समिति तथा नवरंग नाट्य कला मंदिर न्यू एरिया,श्री बजरंग सेवा समिति शनिचर बाजार के द्वारा वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूड़ी सब्जी और बुनिया का प्रसाद का आनन्द लिया

। भंडारा सुबह 2 बजे से आंरभ हुआ जो 10 बजे रात्रि तक अनवरत रूप से चलता रहा।संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर भंडारे का भोग लगाकर भंडारे का वितरण किया । उक्त अवसर पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन व भण्डारा कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष छेदी लाल कांस्यकार ने उपस्थित जनों को समबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में शुद्ध मन से ईश्वर का स्मरण करने से ही सारे पाप धुल जाते है। मन की पवित्रता ही दुर्गुणों को समाप्त कर देती है।

केवल दिखावे के लिए भक्ति भजन सार्थक नही होती वरन आत्मशुद्धि व वैचारिक शुचिता ही ईश्वर का सानिध्य पाने के लिए सर्वोत्तम मार्ग है।मन के अन्दर ईश्वर को रखने की जरुरत है। समय आने पर वह स्वतः बाह्य रुप में भी आपके चेहरे पर आपके विचारो और व्यवहार में दिखने लगेंगे।

भण्डारा कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष छेदीलाल कांस्यकार, उपाध्यक्ष लखन प्रसाद सोनी,सचिव सुरेश सोनी,उप सचिव विनायक सोनी,कोषाध्यक्ष नवीन कुमार उर्फ लाल बाबु,सिदार्थ कुमार सोनी,प्रदीप कुमार सहित कई प्रतिभाग कर प्रसाद वितरित किया और व्यवस्था पर निगरानी रखी। हजारों की संख्या में भक्तों ने भंडारे में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।मौके पर हजारो आगन्तुक श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *