
जमशेदपुर । श्री श्री काली पूजा समिति नव युवक चेतना मंच गोलमुरी जॉगर्स पार्क के पूजा पंडाल के तत्वावधान में आगामी काली पूजा के भव्य आयोजन को लेकर पूजा पंडाल का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंडित राकेश पाण्डेय ने वैदिक मंत्रों के बीच पूजा-अर्चना कर मां काली के आगमन एवं सफल आयोजन के गोलमुरी मंडल भाजपा अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने विधिवत पूजा समेत मां के लिए विशेष आराधना की। पूजा समिति के संस्थापक मंटू तिवारी ने बताया कि समिति प्रत्येक वर्ष श्रद्धा, भक्ति और कलात्मकता के अनूठे संगम के साथ मां काली की पूजा का आयोजन करती है। पूजा पंडाल की भव्यता और सौम्यता शहर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करती है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को कुछ नया और अनोखा देखने को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस बार पूजा पंडाल का स्वरूप गिटार की आकर्षक आकृति में तैयार किया जाएगा, जो जमशेदपुर के पूजा पंडालों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगा। पंडाल की भव्य सजावट के साथ मां काली की प्रतिमा भी अद्भुत एवं आकर्षक स्वरूप में स्थापित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। समिति के मुख्य संयोजक शिव शंकर सिंह ने बताया कि समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लगातार दो दिनों तक महाप्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक भक्त मां का प्रसाद ग्रहण कर सकें।

इस वर्ष पूजा पंडाल का उद्घाटन विशेष रूप से समाज में मातृशक्ति के सम्मान और सेवा भाव को समर्पित रहेगा। उद्घाटन समारोह में पूजा समिति के सदस्यों के परिवारों की मातृशक्ति के साथ वृद्धाश्रम की माताओं को विशेष सम्मान देते हुए उनके हाथों पंडाल का उद्घाटन कराया जाएगा।

इसके अतिरिक्त सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सम्मान, सेवा, समरसता और मातृशक्ति के प्रति आदर का संदेश देना है। श्री श्री काली पूजा समिति की ओर से शहरवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है
कि वे सपरिवार मां काली के दर्शन करें और इस भव्य धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करें। भूमि पूजन कार्यक्रम के मौके पर चन्द्र केत सिंह ,उमेश प्रसाद, मनीष मिश्रा, दिलीप केशरी, शंभू सिंह, आनंद मिश्रा,
बिनोद सिंह, अरुण शुक्ला,अप्पू तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, राजेश कुमार, मिथिलेश कुमार, दिलीप प्रमाणिक,मुकेश सिंह, अनिल चौरसिया, नीरज मिश्रा, सुनील सिंह यादव, अमरेंद्र प्रताप सिंह, बिनोद कुमार राजीव श्रीवास्तव , अशोक राय, समेत इत्यादि मौजूद रहे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
