• Mon. Jun 8th, 2026

श्री जगन्नाथ सेवा समिति नया कमिटी गठित लिपू महांती बने अध्यक्ष और शंकर सतपथी बने सचिव

admin's avatar

Byadmin

Jun 8, 2026
crescent ad

 

 

दिनांक 07.06.2026 रविवार जगन्नाथ मंदिर,सरायकेला के प्रांगण में श्री जगन्नाथ सेवा समिति का एक बैठक अध्यक्ष राजा सिंहदेव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,इस बैठक में कमिटी का कार्यकाल समाप्त होने के कारण सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर वर्तमान समिति को भंग करते हुए नया कमिटी का चयन किया गया।

श्री जगन्नाथ सेवा समिति के नया कमिटी में अध्यक्ष राजेंद्र महांती उर्फ लिपू महांती,उपाध्यक्ष सुदीप पटनायक व गोलक बिहारी त्रिपाठी,सचिव शंकर सतपथी,सह सचिव रूपेश महापात्र व पवन कवि, कोषाध्यक्ष दिपेश रथ,सह कोषाध्यक्ष आकाश कर,मुख्य पुजारी ब्रम्हानंद महापात्र व सहयोगी सत्यकिंकर (सानु) आचार्य,महाप्रसाद रसोई प्रमुख के रूप में प्रदीप (अईठू) कर के आलावा मार्गदर्शक मंडली में सुशांत महापात्र,बादल दुबे,सुधीर दाश,चन्द्रशेखर कर,चिरंजीवी महापात्र,परशुराम कवि,सुधांशु कुमार कर,काशी कर,राजा सिंहदेव,गणेश सतपथी,पार्थसारथी दाश,राजीव महापात्र,बद्री नारायण दारोगा,रूपेश रथ,राजा ज्योतिषी,सिपू महांती,शुभम् कर और मिडिया सेल में कार्तिक परिछ्छा,प्रताप मिश्रा,संजय मिश्रा,भाग्य सागर सिंह,उमाकांत प्रधान, प्रमोद सिंह,

दीपक दोरोगा को मनोनीत किया गया।यह नया कमिटी अगले तीन साल के लिए सरायकेला जगन्नाथ मंदिर की सम्पूर्ण व्यवस्था की देख-रेख करेंगे।उक्त बैठक में पुराने कमिटी द्वारा मंदिर के आय व्यय प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान सरायकेला जगन्नाथ मंदिर में किया गया कार्य ऐतिहासिक रथ निर्माण कार्य के आलावे जगन्नाथ मंदिर का जिर्णोद्धार रंग रोगन कार्य,मंदिर की गुम्बद पर पताका,

तीनों विग्रह के मुकुट,मंदिर पूर्व द्वार का निर्माण,मंदिर परिसर में बिजली और पानी,मंदिर के रसोई घर के बर्तनों इत्यादि,मंदिर से सटे जगन्नाथ भवन मैदान के चारदीवारी,समिति कार्यालय और अतिथि कक्ष को सुसज्जित कार्य वगैरह की जानकारी दी गई।

इस दौरान श्री जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा मंदिर के सभी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी भव्यता और सफलता के साथ जनसहयोग से सम्पन्न हुए जिस पर समिति ने सभी को आभार प्रकट करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *