

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। प्रखंड के शिवाडीह कुशवाहा खेल मैदान के समीप हहारो नदी किनारे गाड़वाल का विधिवत शिलान्यास हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल एवं बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इस योजना की प्राक्कलन राशि लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।
इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे और मोबाइल की लत में पड़कर अपना भविष्य खराब कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलकूद की ओर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बड़कागांव के युवा अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव के युवा परिश्रमी और प्रतिभावान हैं, जिन्हें सही दिशा और अवसर मिलने पर वे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
ग्रामीणों की मांग पर हजारीबाग संसद द्वारा शिवाडीह होरम मोड सड़क निर्माण को शासन स्तर पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। साथ ही कुशवाहा खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, जिप सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, संदीप कुशवाहा,खेमलाल महतो मुखिया रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, शिव शंकर कुमार, महेंद्र महतो, मनीष पांडे, त्रिवेणी महतो ,नर्सिंग प्रसाद, भीखन महतो, पारस महतो, भवानी प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
कार्यक्रम में लोगों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया और क्षेत्र में निरंतर प्रगति की उम्मीद व्यक्त की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
