• Fri. Jul 31st, 2026

शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

admin's avatar

Byadmin

Jul 31, 2026
crescent ad

 

सरायकेला: वैश्विक शिव शिष्य परिवार सरायकेला खरसावां के तत्वावधान मे शिव शिष्य परिवार के संरक्षक एवं जननी दीदी नीलम आनंद मां के 74 वें अवतरण दिवस पर सांस हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाएं हम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके तहत शिव शिष्यों ने अलग अलग टीम बनाकर जिले के हर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया. मुख्य कार्यक्रम सरायकेला प्रखंड के धातकीडीह शिव मंदिर परिसर में हुआ जिसमें बड़ी संख्या में शिव शिष्यों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम में शिव शिष्य परिवार के सदस्य विमल कुमार सिंहदेव ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का सबसे बड़ा दायित्व है. उन्होंने कहा कि दीदी नीलम आनंद मां के अवतरण दिवस पर हर वर्ष शिव शिष्य पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं. शिव शिष्य मनसा प्रधान ने कहा कि आनेवाले दिनों में शिव शिष्य परिवार की ओर से सार्वजनिक जगहों पर काफी पौधारोपण कर एक हजार से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि इसका फायदा आमलोगों को मिल सके. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की. मौके पर विमल कुमार सिंहदेव,मनसा प्रधान,सुषमा,मोनिका,शैल कुमारी,गणेश व शुक्रमणि समेत अन्य उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *