• Fri. Mar 20th, 2026

शिक्षक – अभिभावक की बैठक संपन्न, दिये गए कई दिशा निर्देश 

admin's avatar

Byadmin

Sep 13, 2025

तुलसी प्रसाद नावाडीह बोकारो :- बोकारो के नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो पंचायत के तेतरिया टोला में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जोहन कुमार मरांडी की अध्यक्षता में शिक्षक – अभिभावक की बैठक शनिवार को संपन्न हुआ | इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि विद्यालयों में सहज वातावरण का निर्माण करना, 5 – 18 आयुवर्ग के सभी बच्चों का नामांकन एवं निरन्तर उपस्थिति पर जोर देना |

माता पिता एवं अभिभावक को विद्यालय के साथ मिलकर छात्रों के सीखने की प्रक्रिया में सहयोग करना | शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों के लरनिंग गैप को कम करना | माता पिता के साथ बच्चों के शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक विकास हेतु पहल करना | इस मौके पर काशी महतो, उदय टुडू, बबलू मरांडी, चंद्रावती देवी, बबिता देवी, सोमरी देवी, सुमन देवी, संगीता देवी, सुमीता देवी, मिलन्ती देवी पानो देवी, शांति देवी सहित कई लोग शामिल थे |


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *