
बोकारो थर्मल
डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में आयोजित शिक्षकों की त्रि-दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन सोमवार को हुआ। इन तीन दिनों में शिक्षा के कर्मवीरों ने अनेक नवीन गुर सीखे। बाल-वाटिका तथा प्राथमिक स्तर पर डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टरVI, बोकारो की प्राचार्या अनुराधा सिंह ने ‘नैतिकता और सत्यनिष्ठा’ विषय पर सत्र लिया। माध्यमिक स्तर पर सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ने स्वयं ‘नई शिक्षा नीति’ के संदर्भ में प्रेरणादायक सत्र लिया। उच्चतर माध्यमिक स्तर पर डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग की प्राचार्या डोलन चंपा बनर्जी ने ‘किशोरावास्था की शैक्षिक समस्याएं’ विषय पर सत्र लिया।

गणित विषय में डीएवी बुंडू के प्राचार्य आकाश सिन्हा ने उच्चतर माध्यमिक स्तर पर सत्र लिया। जीव विज्ञान में डीएवी पब्लिक स्कूल ललपनिया के प्राचार्य तन्मय बनर्जी ने अवलोकन किया एवं सत्र लिया। रसायनशास्त्र के उच्चतर माध्यमिक स्तर पर डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने सत्र लिया। मेजबान विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जीएन खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में ‘नैतिकता और सत्यनिष्ठा’ शिक्षक का एक अनिवार्य गुण होना चाहिए। अपने कर्म के प्रति समर्पण से ही वह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

सामान्य विषयों के अंतर्गत उन्होंने किशोरावस्था से जुड़ी शैक्षिक समस्याओं को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यदि घर और विद्यालय के सहयोग से इन समस्याओं को समय रहते सुलझा लिया जाए तो निश्चित रूप से एक आदर्श विद्यार्थी का निर्माण कर पाने में हम सक्षम होंगे। यही आदर्श विद्यार्थी हमारे देश के विकसित भारत बनने के स्वप्न को साकार कर सकेंगे।
कार्यशाला के समापन समारोह में प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किये एवं कहां कि तीन दिनों की यह कार्यशाला अत्यंत फलीभूत हुई और वे यहां से जो भी सीख कर जा रहे हैं, अपनी कक्षाओं में अनिवार्य रूप से उनका संचालन करेंगे। सभी विद्यालयों के संगीत शिक्षकों ने विशेष तौर पर इस अवसर के लिए तैयार किया गया एक गीत भी गया जिसने इस समापन समारोह की सुंदरता में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर उपस्थित डीएवी पब्लिक स्कूल दुग्धा के प्राचार्य प्रसेनजीत पॉल, डीएवी पब्लिक स्कूल ललपनिया के प्राचार्य तन्मय बनर्जी, डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, डीएवी पब्लिक स्कूल बुंडू के प्राचार्य आकाश सिन्हा ने भी उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित किया। विद्यालय के एसटीएनसी नागेंद्र प्रसाद ने भी ट्रेनिंग की आवश्यकता के विषय में अपना वक्तव्य दिया।
इस समापन समारोह का मंच संचालन सीसीए समन्वयक जितेंद्र दुबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग की प्राचार्या डोलन चंपा बनर्जी ने किया। संस्कृत शिक्षक चंदन झा ने शांति पाठ के द्वारा इस समारोह का समापन किया। इस समस्त समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के वरीय शिक्षक पंकज कुमार, डॉ आरएस मिश्रा, आराधना, बीके दसौंधी, मधुमल्लिका उपाध्याय, खुशबू कुमारी, संगीत कुमार, ओशीन, जय प्रकाश गिरी, रिया सिन्हा समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
