• Tue. Mar 24th, 2026

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के द्वारा रामउत्सव कार्यक्रम का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Mar 24, 2026

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, केन्दुआ प्रखण्ड धनबाद महानगर के तत्वाधान में किया गया आयोजित कार्यक्रम मथुराशिनी अतिथि भवन परिसर, शनि मंदिर के समीप प्रातः 12 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों बजरंगियो ने भाग लेकर श्रीरामोत्सव का आयोजन किया वहीं

धनबाद महानगर ,के काकेन्द मथुराशिनी अतिथि भवन परिसर, शनि मंदिर के समीप प्रातः 12 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल ब्रह्मनाद, एकात्मता मंत्र तथा विजय महामंत्र का पाठ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि चितरंजन जी प्राण संगठन मंत्री ने कहा आज हमें प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को आदर्श बनाकर अपने कुटुंब और समाज की एकता बनाए रखनी है। प्रभु श्री राम का अपने परिवार के प्रति जिस प्रकार का भाव रहा, पिता के वचन की रक्षा के लिए वनवास गमन, अपने भाइयों के लिए स्नेह प्रेम, केवट और निषाद राज के साथ प्रगाढ़ मित्रता, माता शबरी के जूठे बैर ग्रहण करना यह हमें परिवार और समाज के प्रति कैसा व्यवहार हो इसका मार्ग दिखाता है ।वर्तमान समय में जाति, क्षेत्र के आधार पर हिंदू समाज को बांटने का षड्यंत्र चल रहा है ऐसे समय में समाज में समरसता बनी रहे इस दिशा में कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। विक्की सिंह प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख, अशोक चौरसिया जिला अध्यक्ष, विभाग सह मंत्री सोनू गिरी, विभाग संगठन मंत्री दीपक मंडल, विशेष सम्मान संपर्क प्रमुख द्वारिका तिवारी ,सुमित माली सह संयोजक बजरंग दल धनबाद महानगर ,धर्मेंद्र सरोज ,मनोज केसरी ,चंदन चक्रवर्ती

पूषकर गुप्ता प्रखण्ड मंत्री ,संचय गुप्ता प्रखण्ड संयोजक ,रींकी कुमारी दूर्गा वाहिनी संयोजक , सरिता कुमारी दूर्गा वाहिनी सह संयोजक,देव कुमार ,शिव संकर कुमार ,अजय पसवान सह संयोजक, आशिश विश्वाकर्मा .इत्यादि ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया और श्री राम जी की आरती एवं जयघोष के साथ कर्यक्रम संपन्न हुआ एवं सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रसाद का वितरण किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *