
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। मुनीडीह क्षेत्र के मंझलाडीह कारीटांड़ बस्ती निवासी बीसीसीएल कर्मी बाबू चांद महतो के पुत्र प्रेम किशोर महतो ने साउथ अफ्रीका के मोसेल बे में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित विश्व चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बायथल और ट्रायथल स्पर्धा में एक-एक रजत पदक जीतकर भारत, झारखंड और पुटकी,मुनीडीह,मंझलाडीह कारीटांड़ बस्ती वासियों के साथ अपने समस्त परिजनों का नाम रौशन किया।

प्रतियोगिता में 36 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। स्वदेश लौटने पर पुटकी चौक पर उनका भव्य स्वागत किया गया, वहीं कारीटांड़ स्थित आवास पर सामाजिक गणमान्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि को लेकर पूरे गांव में जश्न का माहौल है। वहीं सूचना पाकर लोग प्रेम के आवास पर पहुंच कोई पुष्प गुच्छ तो कोई मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे है।
वहीं प्रेम के इस उपाधि पर जिले के खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा उनके आवास कारीटांड़ पहुंचे प्रेम व उनके परिजनों ने उन्हें बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया। श्री लोहरा ने कहा कि धनबाद में खिलाड़ियों के लिए विभाग में बहुत सारी योजनाएं है जो खिलाड़ियों को पता नही हो पाता है। मैं अक्सर कोशिश करता हूँ कि खिलाड़ियों का जो योजनाएं है उनतक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का जो भी समस्याएं है उसे लेकर हमारे कार्यालय कँपाण्ड बिल्डिंग में आएं जिससे हम उसे अपने विभाग को आवगत करा सकें।
प्रेम ने भी कई सारी चीजों को लेकर हमारे सामने समस्याएं रखे है जिसमे इनका इकुमेंट से संबंधित है इनका ट्रेनिंग से संबंधित है ये सारी चीजें हमने विभाग को फारवर्ड कर दिया है और विभाग सारी चीजों को कनसेटिव कर रही है और प्राइनेटिव विशेष पर बहुत सारी योजनाएं है जिसमे हमलोग खिलाड़ियों को बहुत सारी मदद करते है। और हमारा प्रयास होगा की धनबाद जिले से जो खिलाड़ी है और सच मे उनको मदद की आवश्यकता है तो यही प्रयास करेंगे कि हमलोग विभाग से उन्हें ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट दे सकें। उन्होंने कहा कि जैसे प्रेम बी लेबल 1पर दो सिलवर मैडल जीतकर आया है तो विभाग के तरफ से जो खिलाड़ियों के स्पोर्ट के लिए स्कीम जो पूरे झारखंड में चलती है तो उसमे हम प्रेम का नाम रेकोमेंदेशन के लिए भेजेंगे। इससे पहले भी हमने नेशनल गेम में प्रेम का नाम रेकोमेंड किया था। जिसमे पुरुस्कार में प्रेम को कुछ नकद राशि प्राप्त हुई थी। और भी हमलोग कल्याण कोष के तहत इक्यूपमेंट्स और उनके ट्रेनिंग के लिए बात किया है।हमलोग विभाग को पुनःअमल करने के लिए रिक्वेस्ट करेंगे प्रस्ताव फिर से भेजेंगे की उनको मैक्सिमम डिपार्टमेंट के तरफ से स्पोर्ट मिले क्योकि आने वाला जो कम्पीटिशन है। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ा इमेन्ट है। उसमे इन्हें बहुत सारी चीजों की आवश्यकता पड़ेगी जो प्रेम से संभव नही है उसके लीए तैयारी और ट्रेनिंग की जरूरत है जो प्रेम को खुद कर पाना बहुत ही मुश्किल है। इसके लिए हमलोग पहल में लगे हुए है। वहीं विजेता खिलाड़ी प्रेम किशोर महतो ने कहा कि मैं अभी विश्व चैंपियनशिप मैच खेलने के लिए साउथ अफ्रीका गया था जहां मैं जीत में दो सिलवर मैडल लाया हूँ।
और हमारा अगला लक्ष्य है एशियन गेम का जो इंडिया में होने वाली है। वहीं प्रेम के पिता बाबू चंद महतो ने बताया कि मेरा बच्चे की जीत पर मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूँ की उसने अपना गांव ,राज्य और देश का नाम रौशन किया है। और वैसे भी खेल स्वास्थ के लिए बहुत ही अच्छी चीज है।खेल शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने अपने बच्चे और अन्य खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि खेल सेहद के लिए अच्छी चीज है और यदि आप स्टेट या नेशनल लेबल पर खेल खेलते है तो अधिक से अधिक मेहनत करें और विजय प्राप्त कर अपने राज्य और देश का नाम रौशन करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
