
विलेज रोड हरि मंदिर परिसर में आगामी 24 पहर हरि कीर्तन महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गांव एवं आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में हरि कीर्तन को श्रद्धा, भक्ति एवं अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की तैयारी, लाइट की व्यवस्था, साउंड की व्यवस्था, बड़ा दल एवं रंग दल की व्यवस्था, प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई एवं आयोजन संचालन को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक के पश्चात पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया—

🔹 अध्यक्ष – धीरज शर्मा
🔹 उपाध्यक्ष – कल्याण चक्रवर्ती
🔹 सचिव – अनिल कुमार उर्फ रिंका दास
🔹 सह-सचिव – पार्थो धीबर, राजा धीबर, नयन धीबर
🔹 कोषाध्यक्ष – सत्यम धीबर
🔹 सह-कोषाध्यक्ष – जयजीत मुखर्जी, रितिक धीबर
🔹 संरक्षक मंडल – सुभाष धीबर, अरुण धीबर, सुकुमार धीबर, पिंटू धीबर, गणेश धीबर, भगीरथ धीबर, जयदेव समझदार
🔹 सदस्यगण – कल्लू बाउरी, राजा धीबर, रितिक धीबर, बादशाह धीबर, दुर्योधन धीबर, अमित धीबर, नयन धीबर, गोलू दास, राहुल दास, राहुल धीबर, सचिन धीबर, गौरव मजूमदार, देबू चटर्जी, जय धीबर।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि इस वर्ष का 24 पहर हरि कीर्तन महोत्सव ऐतिहासिक, भव्य एवं सफल रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में भक्ति, एकता और सौहार्द का संदेश पहुंचे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
