• Sat. Mar 7th, 2026

विधायक रौशनलाल लाल चौधरी द्वारा बड़कागांव में प्रेस वार्ता की गई।

admin's avatar

Byadmin

Mar 7, 2026

 

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। पश्चिमी पंचायत सचिवालय कार्यलय में बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया गया जिसमें श्री चौधरी ने जिला प्रशासन से अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने, क्षेत्र में अवैध कोयला बालू के कारोबार पर नकेल कसने वहीं नापो की घटना इसी अवैध कारोबार के वर्चस्व को लेकर घटना का अंजाम दिया गया इसपर जिला प्रशासन दोषियों पर अविलंब कारवाई करें और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा,सरकारी सहायता ,व नौकरी मुहैया कराए,साथ ही कहा कि कल बड़कागांव में पीड़ित परिवार के आंदोलन में शरीक होने आया था पर पुर्व विधायक अंबा प्रसाद के इशारे पर मेरे व मेरे कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया इसके वाबजूद हमने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए बगल में धरना पर बैठे वहीं पुर्व विधायक द्वारा विज्ञप्ति जारी कर कहा मेरे उपर अपराधियों को संरक्षण देने एंव क्षेत्र में नशीले पदार्थो का व्यापार होता है उसमें मेरी संलिप्तता का आरोप लगाया गया है उसमें पुर्व विधायक अंबा प्रसाद और उसके पुरे परिवार को चुनौती देता हुं मेरे ऊपर राज्य सरकार के कोई एजेंसी से जांच करवा लें अगर इसमें मेरा दोष सिद्ध होता है तो में राजनीति से सन्यास ले लुंगा। व्यक्तिगत रूप से या जिस पार्टी में हुं और पुर्व में जिस पार्टी में था आजतक कभी मेरा ऐसा आचरण नहीं रहा है ना आरोप लगा है।पुर्व विधायक क्षेत्र में संस्कार विहिन दिशा विहीन राजनितिक 15 साल तक की है और क्षेत्र के लोगों को दिग्भ्रमित करने का कार्य करते रही है

मेरे उपर व सांसद महोदय के उपर उनके द्वारा हमेशा बेबुनियाद आरोप लगाते रहा गया है कोई भी जनप्रतिनिधि या पार्टी के नेता पर आरोप लगाए तो प्रमाण के साथ लगाए । वहीं आगे कहा कि केरेडारी में आंदोलन के नाम पर योगेन्द्र साव व निर्मला देवी अपने थाना से छुट गए और बेकसुर लोगों को जेल जाना पड़ा यह परिवार विस्थापित व स्थानीय लोगों को धोखा देते हैं वहीं स्थानीय प्रभावित लोगो के शिकायत पर एनटीपीसी व उनकी एमडीओ कंपनियों के मुद्दे को सदन में लगातार उठाए हैं इस प्रेस वार्ता में आगे कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमने देखा की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा कहा गया

कि आने वाले समय में वर्तमान विधायक के बहुत से चीजों का खुलासा करेंगे हम अंबा प्रसाद को चुनौती देते हैं कि पूरे बड़कागांव विधानसभा की जनता जानती है कि बालू के कारोबार में किसका हाईवे चलती है कोयला के कारोबार में किसके द्वारा अवैध ऊगाई होती है राजनीतिक सामाजिक जीवन में हम या हमारा परिवार यह हम जिस पार्टी में है उसके किसी भी नेता का इस तरह का संस्कार नहीं है जिस तरह गाड़ी रोक कर अवैध वसूली की जाती है

इसका प्रमाणित भी हुआ है कि योगेंद्र साव द्वारा ऐसा किया जाता है और क्षेत्र को लोगों का शोषण करने का कार्य किया जाता है हम क्षेत्र के लोगों के प्रति जिम्मेवार है जो जिम्मेदारी मुझे मिला है उसे हम पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं और लोगों की आवाज उठाते रहेंगे।

वही पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्हें कहा कि अपराधी जो भी हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए चाहे अपराधी की गाड़ी में पुलिस का नाम प्लेट होने की बात पर कहा कि यह मुझे भी सूचना मिली लोगों ने दिखाए ऐसा कृत्य अपराधियों द्वारा किया जा रहा है इस पर जिला प्रशासन को अभिलंब कार्रवाई करनी चाहिए।

इसमें पत्रकारों द्वारा अंबा प्रसाद को अंबा खातुन का नारा भाजपा के सांसद प्रतिनिधि पुनम साव द्वारा लगाने के बारे में पुछने पर विधायक ने कहा इसकी निंदा करते है। मौके पर मुख्य संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता पूर्व मुखिया भीखन महतो मनोज दांगी मौजूद थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *