• Tue. Sep 30th, 2025

विधायक रौशनलाल चौधरी के पिता स्व. रिझुनाथ चौधरी की पुण्यतिथि मनाई गई

Byadmin

Aug 9, 2025

 

 

बड़कागांव: झारखंड अलग राज्य के अग्रणी आंदोलनकारी, रामगढ़ के पूर्व प्रमुख सह बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के पिता स्वर्गीय रिझुनाथ चौधरी के 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बड़कागांव विधायक के गुरुचट्टी स्थित आवास में रिझुनाथ चौधरी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर रिझुनाथ चौधरी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात विधायक के सौजन्य से बड़कागांव प्रखंड ग्रामीणों के बीच 5000 फ़लदार पौधे का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने कहा कि स्वर्गीय रिझुनाथ चौधरी झारखंड के अलग लड़ाई मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारी थे।

उनके बलिदानों को बुलाया नहीं जा सकता है। जिस प्रकार से उन्होंने झारखंड को अलग करने का लड़ाई लड़ा है इसीलिए उन्हीं के याद में हम लोग पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए पेड़ पौधा का वितरण कर रहे हैं। आजसू के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने कहा कि विधायक का यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति उनके अमूल्य समर्पण को दर्शाता है। यह पौधा केवल हरियाली का प्रतीक नहीं बल्कि आने वाली पीढियां के लिए जीवन संतुलन और संरक्षण का संदेश लेकर आएगा।

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद टुकेश्वर प्रसाद, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता ,पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ,जिला परिषद प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम ,पंचायत समिति सदस्य अरुण कुमार ,आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो,राजा खान,केंद्रीय सचिव नागेश्वर तुरी, दिनेश महतो, आजसू प्रखण्ड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार “तापस”, घनश्याम कुशवाहा,भाजपा महामंत्री नरसिंह प्रसाद,तुलेश्वर राम ,तुलेश्वर महतो ,देवल महतो, अर्जुन कुमार, वीरेंद्र कुमार,महेंद्र महतो, मध्य पंचायत मुखिया मो. तक़रीमुल्लाह खाना, पंसस सह आजसू नेता अरुण पटेल, चन्द्रनाथ महतो,इत्यादि लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *