• Thu. Mar 5th, 2026

विधायक प्रदीप प्रसाद ने बसंत बिहार, धोबिया तालाब, ओमपुरी व आसपास के क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Dec 12, 2025

 

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही से लौटने के बाद हजारीबाग़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने क्षेत्र की बढ़ती जनसमस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शुक्रवार को बसंत बिहार कॉलोनी, धोबिया तालाब, ओमपुरी समेत आसपास के कई मोहल्लों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान लगातार बढ़ते जलजमाव, नाली-निकासी की अव्यवस्था, मोहल्लों में सफाई की कमी तथा फॉगिंग कार्य में हो रही देरी जैसी गंभीर परेशानियों को लेकर विधायक ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। नागरिकों ने अपनी समस्याएँ गंभीरता से रखीं, जिन पर विधायक ने तुरंत और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

*नगर निगम अधिकारियों और तकनीकी टीम की उपस्थिति में की गई स्थिति की समीक्षा*

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार, कार्यपालक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता तथा नगर निगम की तकनीकी टीम उपस्थित रही। विधायक ने अधिकारियों के साथ मिलकर समस्याओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया और आवश्यक सुधारात्मक कदमों पर चर्चा की। इसके अलावा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक—रविन्द्र शर्मा, अभय सिन्हा, सुदामा प्रसाद, अरुण शर्मा, रामनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बढ़ती समस्याओं के समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।

जलजमाव, नाली-निकासी और सफाई व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

निरीक्षण के उपरांत विधायक प्रदीप प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलजमाव की समस्या का त्वरित निवारण किया जाए और नाली-निकासी व्यवस्था को नियमित, व्यवस्थित और प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फॉगिंग अभियान को समयबद्ध और नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु यह कार्य अनिवार्य है।

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता सदैव जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जहाँ-जहाँ लोगों को असुविधाएँ हो रही हैं, वे स्वयं वहाँ पहुँचकर स्थिति का मूल्यांकन करेंगे और संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश देंगे। विधायक ने आश्वासन दिया कि हजारीबाग़ विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम लगातार उठाए जाएंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *