• Thu. Mar 5th, 2026

विधानसभा सत्र के दौरान एनडीए विधायकों का ऐतिहासिक धरना, रोशन लाल चौधरी

admin's avatar

Byadmin

Dec 9, 2025

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

केरेडारी/रांची, 8 दिसंबर। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सत्ता पक्ष के विधायकों ने इतिहास रच दिया। पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति में महीनों की देरी से क्षुब्ध एनडीए के सभी विधायक, बड़कागांव विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने भी सदन से बाहर निकल आए और धरने पर बैठ गए।

हजारों एसटी, एससी और ओबीसी छात्र पिछले कई दिनों से विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। आज जब एनडीए विधायकों का काफिला उनके बीच पहुंचा तो पूरा माहौल गूंज उठा – “हमारे विधायक हमारे साथ!” छात्रों ने फूल-मालाएं पहनाकर विधायकों का स्वागत किया।

छात्रों ने बताया कि 2024-25 का छात्रवृत्ति पैसा नहीं आने से कॉलेज फीस नहीं भर पा रहे, हॉस्टल से निकाले जा रहे हैं और मजबूरी में दिन-रात काम करना पड़ रहा है।

रोशन लाल चौधरी ने माइक थामा और बोले, “ये गूंगी बहरी सरकार है, और गरीब बच्चों का हक मारने वालों को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। 15 दिसंबर तक पूरा भुगतान नहीं हुआ तो सभी एनडीए विधायक मिलकर विधानसभा घेरेंगे।”

छात्रों की तख्तियों पर लिखा था – “हमारा पैसा दो, वरना कुर्सी छोड़ो।” सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करनी पड़ी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *