
नगर निगम के चुनाव में वार्ड संख्यां 11 में पार्षद प्रत्याशी के रूप में खड़े खैरा फिटर सेंटर निवासी पंकज शर्मा ने कहा कि वार्ड 11 में जनता की बहुत सारी समस्याएं है और वे सुविधाओं से वंचित है।

जैसे युवाओं का रोजगार, पानी,नाली निर्माण,स्ट्रीट लाईट सामुदायिक भवन राशन कार्ड,पेंशन,मृत्यु प्रमाण पत्र,सड़क,जन्म प्रमाण पत्र,साफ सफाई,शौचालय,प्रदूषण, स्वास्थ इत्यादि मूलभूत सुविधा दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि हमारे वार्ड में पता चला है कि कुछ विधवा माताएं बहने भाई है

जिनका राशन कार्ड में एक साजिस के तहत नाम काट दिया गया है जिसे मैं पुनः जोड़वाने का कार्य करूंगा जिनका पेंशन बंद है वह चालू करूंगा। उन्होंने वार्ड के आसपास खैरा अलकुसा में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनियों से खनन के दौरान फैल रहे प्रदूषण को लेकर कहा कि राष्ट्र हित मे ऊर्जा की जरूरत पूरी करने के लिए कोयला का उत्पादन बहुत ही जरूरी है पर प्रदूषण से जनता की सुरक्षा भी उतना ही जरूरी है। और इसकी रोकथाम,एवं नियमित पानी का छिड़काव की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए मैं निरन्तर बीसीसीएल प्रबंधन,डीजीएमएस एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रांची को पत्राचार करूंगा जिससे यहां के नागरिक प्रदूषण मुक्त जीवन जी सकें।
और यहां के बेरोजगार युवाओं को सरकारी योजना का लाभ दिलाऊंगा नियमानुसार 75 प्रतिशत रोजगार आउटसोर्सिंग कंपनियों में दिलाने का कार्य करूंगा। साथ ही यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे युवा छात्र,छात्राओं के लिए इस वार्ड को निः शुल्क डिजिटल नेट सेवा और कोचिंग का सुविधा से भी जोड़ने का कार्य करूंगा। जिससे उन्हें जॉब में सफलता मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड संख्यां 11 के ही एक भाग काली बस्ती है जो अत्यंत पिछड़ा भाग है जहां के लोग वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है दो टर्म पार्षद हुए पर विकाश के नाम पर शून्य ही रहा है।
इसके अलावे गत वर्ष 22/01/2025 में यहां के निवर्तमान पार्षद के द्वारा लिखित देकर बूथ संख्या 345 को वार्ड से अलग कराया गया एवं नगर निगम का चुनाव की घोषणा सुनकर उक्त बस्ती को वही निवर्तमान पार्षद द्वारा पुनः वार्ड 11 में जोड़ने के लिए उपायुक्त महोदय धनबाद को पत्र लिखा गया है जो काली बस्ती के लोगों को भ्रमित करने तुल्य है। और काफी गलत कदम है।
उन्होंने अपनी जीत को लेकर कहा कि यदि यहां की जनता हमे पूर्ण बहुमत से जिताकर पार्षद बनाएंगे तो 55 वार्डों में से हमारा 11 नंबर वार्ड विकाश के मामले में नंबर वन का वार्ड होगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
