• Tue. Feb 17th, 2026

वार्ड नंबर 11 के पार्षद प्रत्याशी का काली बस्ती में चला जनसंपर्क अभियान

admin's avatar

Byadmin

Feb 17, 2026

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्यां11 के पार्षद प्रत्याशी बद्री रविदास के द्वारा सोमवार को संपूर्ण काली बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया गया काफिला अलकुसा नंबर 6 से निकली गई जो गनसाडीह मुख्य मार्ग होकर काली बस्ती में प्रवेश करते ही लोगों ने अपने प्रत्याशी को फूल मालाओं एवं पटाखे के धमाकों से जोरदार स्वागत किया।

साथ ही गली गली में ब्लेक बोर्ड छाप का प्रचार प्रसार किया गया वहां की जनता की जनसैलाब उमड़ पड़ी। वहीं जनसंपर्क के दौरान कुछ लोगों ने प्रत्याशी बद्री रविदास को कहा कि 10 वर्षो से आपके पार्षद रहने के बावजूद भी यहां पानी की समस्या से निजात नही मिल सकी कई लोगों का अबतक राशन कार्ड नही बन पाया जो अत्यंत ही जटिल समस्या है।

इसपर उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र प्रॉपर बीसीसीएल का है यहां पानी की समस्या बीसीसीएल ही दूर करेगी वैसे नगर निगम से वार्ता चल रही है और छूटे हुए विकाश का कार्य को भी दूर करने का पूरी प्रयास करूंगा। उन्होंने काली बस्ती के जनताओं से ब्लेक बोर्ड छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *