• Thu. Feb 19th, 2026

वार्ड 11 के युवाओं को रोजगार से जोड़ना मेरी पहली प्राथमिकता”: पार्षद प्रत्याशी विश्वनाथ राम

admin's avatar

Byadmin

Feb 19, 2026

केंदुआ: धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 11 से पार्षद प्रत्याशी विश्वनाथ राम (चुनाव चिह्न: केक छाप) ने अपने आवासीय कार्यालय अलकुसा नंबर 6 में प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्र के विकास का खाका पेश किया। उन्होंने वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पूर्व पार्षद की कार्यशैली के कारण वार्ड 11 विकास की दौड़ में पिछड़ गया है।

 

रोजगार और प्रदूषण पर विजन:

विश्वनाथ राम ने कहा कि वार्ड में दो-दो बार आउटसोर्सिंग कंपनियों का संचालन हुआ, लेकिन स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने वादा किया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर उन्होंने कहा, “खनन क्षेत्र होने के नाते प्रदूषण एक बड़ी चुनौती है। हम बीसीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनियों से बात कर पानी का छिड़काव सुनिश्चित करेंगे। राष्ट्रहित में कोयला उत्पादन आवश्यक है, लेकिन जनता की सेहत से समझौता नहीं होगा।”

 

डिजिटल सुविधा और स्वास्थ्य सेवा:

जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा कि जीत के बाद वे अपने कार्यालय में ही ऑनलाइन उपक्रम स्थापित करेंगे। इससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य कागजात के लिए लोगों को निगम या ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, मरीजों की मदद के लिए वार्ड में 24 घंटे मुफ्त एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *