• Tue. Feb 17th, 2026

वर्दी की गरिमा भंग करने पर कार्रवाई: सोनू चौधरी लाइन हाजिर, चंदन कुमार बने हुसैनाबाद के नए थाना प्रभारी

admin's avatar

Byadmin

Jan 28, 2026

 

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को गणतंत्र दिवस के दिन थाना परिसर में वर्दी पहनकर पत्नी के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय जांच में वर्दी की मर्यादा और अनुशासन के उल्लंघन की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।

मामले की जांच हुसैनाबाद एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को कार्रवाई का आदेश जारी किया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वर्दी और पद की गरिमा से जुड़ा किसी भी प्रकार का अनुचित आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्रवाई के बाद पाटन के अंचल निरीक्षक चंदन कुमार को हुसैनाबाद का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि इंस्पेक्टर सोनू चौधरी 2012 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे और वर्ष 2024 में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए थे। इससे पहले वे चैनपुर थानेदार के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *