
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। प्रखंड क्षेत्र के तलसवार पंचायत में निविदा स्थल से हटकर वन भूमि पर सड़क निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी देखी जा रही है।जानकारी के अनुसार, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल हजारीबाग द्वारा तलसवार गांव में मुख्य सड़क से टिकरीटांड होते हुए अर्जुन साव एवं सुरेश महतो के घर तक तथा उतरेली तालाब तक पीसीसी पथ एवं गार्डवाल निर्माण के लिए निविदा संख्या आरडीएसपीएल/एसडी/हजारीबाग/36/2024-25 जारी की गई थी। इस योजना की प्राक्कलित राशि 1 करोड़ 15 लाख 75 हजार 300 रुपये निर्धारित की गई है। उक्त कार्य का ठेका इंद्रदेव पुरुषोत्तम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है, जिसकी समय-सीमा 9 माह तय की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा निर्धारित स्थल पर कार्य न कर वन भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने पश्चिमी वन प्रमंडल, हजारीबाग को आवेदन देकर तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि ग्रामीण विकास विभाग की स्वीकृत योजना के विपरीत जंगल क्षेत्र में सड़क निर्माण किया जा रहा है, जो नियमों का उल्लंघन है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र हस्तक्षेप कर कार्य को रुकवाने की अपील की है।
वहीं, इस संबंध में पश्चिमी वन प्रमंडल के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और वन भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगती है या नहीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
