
लोयाबाद। लोयाबाद थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ के समीप गुरुवार की मध्यरात्रि कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि ट्रक पलटने से क्षतिग्रस्त हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या JH 10 X 4967 एकड़ा की ओर से कतरास की ओर जा रहा था। इसी दौरान लोयाबाद हटिया मोड़ के घुमावदार रास्ते पर चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। ट्रैक में लदा कोयला वैध था या अवैध ये जांच का विषय है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच ट्रक को साइड करने में जुटी है #loyabad Dhanbad Police #BreakingNews

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
