• Sat. Feb 14th, 2026

लोयाबाद में लो वोल्टेज की गंभीर समस्या;,” उपभोक्ता परेशान, विभाग पर पुराने ट्रांसफार्मर लगाने का आरोप

admin's avatar

Byadmin

Nov 3, 2025

 

 

लोयाबाद (रिपोर्टर: अमित चौहान): लोयाबाद के सात नंबर क्षेत्र के उपभोक्ता पिछले एक महीने से लो वोल्टेज की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह परेशानी जेवीवीएनएल (JBVNL) द्वारा ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाद शुरू हुई है।

 

करीब एक महीने पहले सात नंबर शक्ति मेडिकल के पास लगा ट्रांसफार्मर जल गया था। विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की, लेकिन तभी से लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है।

कमजोर बिजली से उपकरण खराब

स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली इतनी कमजोर है कि घरों के पंखे मुश्किल से घूमते हैं और बल्बों की रोशनी भी टिमटिमाती रहती है। एक उपभोक्ता ने बताया कि, “पंखे तो मानो कमर हिलाने जैसा डांस कर रहे हैं,” जबकि घर के उपकरण बार-बार खराब हो रहे हैं।

उपभोक्ताओं ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर आने वाले मेंटेनेंस कर्मी इसे अधिकारी स्तर की समस्या बताकर लौट जाते हैं।

पुराने ट्रांसफार्मर लगाने का आरोप:

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लो वोल्टेज का कारण वह नया ट्रांसफार्मर है, जो पुराना है और जिसे किसी अन्य स्थान से हटाकर यहाँ लगाया गया है। यही कारण है कि यह पर्याप्त वोल्टेज आपूर्ति नहीं कर पा रहा है।

स्थानीय निवासियों की मांग:

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया और उपयुक्त क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाए। उनकी अन्य प्रमुख मांगें हैं:

सात नंबर शक्ति मेडिकल के पास नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए।

विभागीय अधिकारी मौके का निरीक्षण करें।

लो वोल्टेज से खराब हो रहे घरेलू उपकरणों के नुकसान की भरपाई की जाए।

एसडीओ का वर्जन:

इस संबंध में जेवीवीएनएल के एसडीओ मंतोष रवानी ने कहा, “लो वोल्टेज आ रहा है तो इसे जेई साहब से बात कर समस्या दिखाया जाएगा।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *