• Sat. Feb 14th, 2026

लोयाबाद में दुखद घटना: डिप्रेशन और नशे की लत ने ली युवक की जान

admin's avatar

Byadmin

Nov 3, 2025

 

लोयाबाद के बांसजोड़ा बस्ती में एक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पप्पू रवानी के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से गहरे डिप्रेशन में था। पत्नी के एक वर्ष पूर्व मायके चले जाने के बाद पप्पू की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी। नशे की लत और मानसिक परेशानी के चलते उसने अपना काम भी खो दिया था और अकेलेपन में डूब गया था।

 

स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि पप्पू की नशे की आदत पहले से थी, लेकिन डिप्रेशन में जाने के बाद उसने अत्यधिक मात्रा में नशा करना शुरू कर दिया था। रोज़ शराब और नशे की हालत में झगड़े बढ़ते गए और माता-पिता ने भी उससे दूरी बना ली थी।

 

घटना की खबर पाकर समाजसेवी राम रहीम राजकुमार महतो मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना समाज के लिए एक चेतावनी है और हमें ऐसे लोगों के प्रति जागरूकता और सहयोग का भाव रखना चाहिए।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में इस घटना से शोक का माहौल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *