
लोयाबाद (रिपोर्टर: अमित चौहान): लोयाबाद कनकनी आउटसोर्सिंग पैच में बुधवार शाम एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। रामअवतार कंपनी की एक वॉल्वो गाड़ी ओबी डंपिंग (ओवरबर्डन डंपिंग) के दौरान अचानक पलट गई। इस हादसे में चालक की जान तो बच गई, लेकिन वह घायल हो गया।

हादसा शाम करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओबी डंपिंग के लिए जैसे ही वाहन आगे बढ़ा, अचानक झटका लगा, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर नीचे जा गिरी।

सीट बेल्ट से मिली सुरक्षा
बताया जाता है कि हादसे के वक्त चालक सोनू (निवासी जोगता) ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी, जिसके कारण उसकी जान बच गई। मौके पर मौजूद कर्मियों ने घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए भेजा।
हादसे के कारण साइट पर कुछ देर के लिए कामकाज बाधित रहा और अफरातफरी का माहौल बन गया।
सुरक्षा मानकों पर सवाल
स्थानीय कर्मियों का कहना है कि ओबी डंपिंग जोन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जमीन की असमान्य स्थिति के कारण इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
