
जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आज कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत पूरे देश में लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च 8 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के पदाधिकारियों एवं नेताओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी के नेतृत्व में शीघ्र ही इंडिया गठबंधन के घटक दलों की समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

श्री सिंह ने बताया कि प्रखंड स्तर पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से आम जनता को उनके मताधिकार के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर विशाल ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मार्च में इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा पंचायत स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के मताधिकार की रक्षा एवं उसके प्रति जन-जागरूकता को मजबूत करना है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि मतदाता का वोट लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। इसलिए किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यों एवं चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों का उल्लेख करते हुए श्री परविंदर सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को रखेगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को भी आंदोलन के दौरान मजबूती से उठाया जाएगा तथा निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी।
श्री अवधेश सिंह कार्यकारीअध्यक्ष कहा कि जिले की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियादी ताकत है। इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रवक्ता राजीव मिश्रा, प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, रामलाल प्रसाद पासवान, योगेन्द्र सिंह यादव, संजय सिंह आजाद, राकेश साहू, कौशल प्रधान, सुल्तान अहमद रंजीत झा सहित कांग्रेसजन उपस्थित हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
