• Tue. Mar 10th, 2026

रौनियार वैश्य कल्याण समिति जमशेदपुर का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Mar 8, 2026

 

 

*रौनियार वैश्य कल्याण समिति, जमशेदपुर एवं रौनियार वैश्य कल्याण महिला समिति, जमशेदपुर* की संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 07.03.2026 को स्थानीय स्टील हाउस गंडक रोड साक्ची के परिसर में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न हुआ।

समारोह में रौनियार वैश्य परिवार के भारी संख्या में पुरुषों महिलाओं बच्चों एवं वृद्धजनों की उपस्थिति रही। प्रत्येक वर्ष की तरह साक्ची मानगो टेल्को कदमा बारीडीह आदित्यपुर सोनारी बागबेड़ा से भारी तादाद में समाज के भाई बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से की गई। माताओं एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रंगारंग होली का सभी ने भरपूर आनंद लिया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर कर गले मिलर होली की शुभकामनाएं दी।

होली गीत की धुनपर सभी ने थिरकते हुए होली का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गुप्ता एवं मंच संचालन संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामायण प्रसाद गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर रेलवे के चीफ इंजीनियर श्री सुशील कुमार सौरभ मौजूद थें। मौके पर संगठन के संरक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्री अश्विन गुप्ता, श्री रतन गुप्ता (पुर्व सेल्स टैक्स अधिकारी), महासचिव श्री नरेंद्र गुप्ता, मुरारी जी, विपिन गुप्ता, श्री ओमप्रकाश गुप्ता कदमा, श्री राजेश गुप्ता, श्री राजेन्द्र गुप्ता आदित्यपुर, श्री अरुण गुप्ता टेल्को, महिला कमिटी की अध्यक्षा श्रीमती शोभा गुप्ता, सचिव श्रीमती पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्षा श्रीमती वीणा साहू , श्रीमती मीरा गुप्ता, श्रीमती ऊषा गुप्ता, श्रीमती बबीता गुप्ता सहित अधिक से अधिक रौनियार परिवार के भाई बहनों ने शामिल होने का काम किया।

अंत में संगठन के महासचिव श्री नरेन्द्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उपस्थित सभी लोगों ने भोजन में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से निर्मित सुमधुर सुपाच्य स्वादिष्ट भोज्य का भरपूर आनंद लिया। आज के कार्यक्रम में कुछ नई महिलाओं को रौनियार वैश्य कल्याण महिला समिति की सदस्यता प्रमाण पत्र दी गई।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *