• Sun. Mar 22nd, 2026

रोहने प्रभावितों का ऐलान, एनएमडीसी के खिलाफ बना नया मोर्चा

admin's avatar

Byadmin

Mar 22, 2026

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। एनएमडीसी कोल कंपनी की नीतियों और समस्याओं के विरोध में स्थानीय ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। अपनी मांगों और अधिकारों को मजबूती से उठाने के लिए एक विशाल बैठक में “रोहने प्रभावित अधिकार मोर्चा,

बड़कागांव पूर्वी” की नई अस्थायी संचालन समिति का गठन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से विजय यादव को अध्यक्ष चुना गया, जबकि महेश यादव को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई उपाध्यक्ष,

सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।इसके साथ ही आंदोलन को दिशा देने के लिए अनुभवी लोगों का एक संरक्षक मंडल भी गठित किया गया,

जिसमें क्षेत्र के कई वरिष्ठ एवं समाजसेवी शामिल हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यह मोर्चा उनके हक-अधिकार की लड़ाई को संगठित और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने का काम करेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *