• Tue. Apr 7th, 2026

रामनवमी जुलूस में चाकूबाजी: एक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Apr 6, 2026
crescent ad

 

दारू //रामनवमी पर्व के नवमी के दिन निकाली गयी जुलुस कुछ युवकों के बीच आपसी झगडे मे छोटका इरगा निवासी पर कुछ युवकों द्वारा तेज धारधार चाकू से हमला कर दिया जिसमे गुलाब कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत ग्रामीणों के द्वारा आरोग्यम अस्पताल मे भर्ती किया गया जहाँ से बेहतर इलाज के लिए रिम्स राँची रेफर किया गया था स्तिथि असामान्य होने के करण राँची मेडिका हॉस्पिटल मे भर्ती किया गया। जहाँ जिंदगी और मौत से झूझते हुए आखिरकार मृतक गुलाब कुमार दम तोड़ दिया । इसकी खबर जैसे हीं गांव मे पहुँची गाँव मे मातम का माहौल छा गया। ग्रामीणों मे काफी आक्रोश नजर आया ।

दारू थाना मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजनाथ प्रसाद नें जानकारी दी की रामनवमी पर्व के दौरान दारू चौक काली मंडप के पास हुई चाकूबाजी में घायल गुलाब कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक मुख्य आरोपी भी शामिल है।

गुलाब कुमार को 27 मार्च की रात्रि को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत 5 अप्रैल को हो गई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश कुमार (21 वर्ष), विशाल कुमार (25 वर्ष) और मनीष कुमार वर्मा (17 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। विशाल कुमार को निरुद्ध कर संप्रेषण गृह में भेजा गया है।
इस मामले में दारू थाना कांड सं0-20/26 दिनांक-01.04.2026 को दर्ज किया गया था। पुलिस की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस घटना की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। जिसमे दारू थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन, पुo अ o नि o मदन मुंडा,हवलदार मोतीलाल महतो आo 1656 अजय राजवार, चालक आo 527 सकिल अंसारी शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *