• Mon. Mar 16th, 2026

राजनगर : रेनबो स्मार्ट स्कूल बड़ा कुना बेड़ा परिसर में तृतीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से हुआ समापन

admin's avatar

Byadmin

Mar 16, 2026

 

राजनगर : रेनबो स्मार्ट स्कूल बडा़ कूना बेड़ा परिसर में तृतीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

विद्यालय के बच्चों ने आवृत्ति नृत्य स्पीच से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती अमोदनी महतो, जिला परिषद सदस्य राजनगर, रसमणि हेंब्रम मुखिया केंदुमुंडी, श्री उज्जवल मोदक प्रखंड अध्यक्ष भाजपा,श्री बद्रीनाथ महतो ग्राम प्रधान बड़ा कुना बेड़ा, श्री विनोद ज्योतिषी समाज सेवक विजय लाल समाज सेवक सरायकेला, मनोज मुखर्जी समाज सेवक डिमना, सचिन महतो पूर्व शिक्षक, श्री जागेश्वर महतो समाज सेवक कुनाबेड़ा तथा प्रधानाचार्य साधन ज्योतिषी जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को शुभ आरंभ किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों से उपहार सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती अमोदिनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में विशेष प्रतिभा रहती है आज मैंने यह प्रोग्राम देख करके आश्चर्य हुआ कि छोटे-छोटे बच्चे भी फरटदार अंग्रेजी बोल रहे हैं बच्चों के नृत्य एवं कविता देखकर मन प्रसन्न हुई हमारे लिए हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है रेनबो स्कूल प्रिंसिपल साधन जी की को बहुत-बहुत धन्यवाद।

विशिष्ट अतिथि श्रीमान विजय लाल जी ने कहे हमारी भारतीय संस्कृति एवं नैतिकता का पाठ के साथ बच्चों में आत्मविश्वास की वृद्धि देखकर के आश्चर्य होगा हम सबके लिए खुशी की बात है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को रेनबो स्कूल के माध्यम से अच्छी शिक्षा मिल रही है।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का माडी जो हमारे राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू बनी थी।

प्रधानाचार्य साधन ज्योतिषी जी ने कहे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब से गरीब बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम की विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर पाए यही हमारे लक्ष्य है बेटी हमारे लिए बोझ नहीं है उनका सम्मान करना एवं उनका सहयोग करना हमारा धर्म है इसलिए जिनकी तीन बच्चियों हमारे स्कूल में पढ़ाई करेंगे एक बच्ची की कोई भी फीस नहीं लगेगी तथा जो भी बच्चा विद्यालय में एडमिशन लेना चाहता है पूर्ण रूप से निशुल्क एवं वर्ष में किसी भी प्रकार का री एडमिशन तथा सेशन चार्ज का प्रबंध नहीं है हमारा लक्ष्य है की गरीब से गरीब बच्चा भी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर पाए और हमारा क्षेत्र का नाम रोशन करें बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं जिस तरह कुम्हार मिट्टी को माल कर उसी से खपरा, हांडी या सुरई बनाते हैं इस तरह हमारा बच्चे अभी कच्ची मिट्टी की तरह है हम उनको जिस परिवेश में एवं जिस तरह संस्कारमय वातावरण में शिक्षा देकर के बनना चाहेंगे वैसे बनेंगे अगर डॉक्टर बनना चाहेंगे तो डॉक्टर बनेंगे इसी तरह विभिन्न पदों जैसे पुलिस इंजीनियर जज कुछ भी बना सकते हैं केवल बच्चों पर ध्यान दें और मोबाइल से दूर रखें।

कार्यक्रम का संचालन निकिता ज्योतिषी जी माताओं के लिए जीके कंपटीशन हुई जिसमें माता ने सही प्रश्न देकर पुरस्कार से सम्मानित किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुष्मिता आचार्य पिंकी महतो प्रीति महतो कुंदन ज्योतिषी मीनू महतो महिमा देवी सुचित्रा देवी लक्ष्मी महतो मधुसूदन ज्योतिषी संजय महतो कृष्ण प्रधान लादेन महतो पूजा महतो सतीश दास एवं अभिभावकों ने सहयोग किये।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *