• Fri. Mar 27th, 2026

राजनगर : बजरंगबली समिति बुरूडीह के द्वारा धूमधाम से रामनवमी की पूजा अर्चना आयोजन।

admin's avatar

Byadmin

Mar 27, 2026

राजनगर प्रखंड के अंतर्गत ग्राम बुरूडीह में बजरंगबली समिति के द्वारा धूमधाम से रामनवमी की पूजा अर्चना किया गया। सभी भक्तों ने भगवा झंडा स्थापित कर सुख शांति भाव से पूजा अर्चना किये। सभी भक्तों ने गांव के सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी।समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को सरवद , प्रसाद , खीर , खिचड़ी दिया गया। पूरे गांव को भगवा झंडा से सजाया गया। आज 3:00 बजे से 5:00 बजे तक गाजे बजे के साथ जुलूस बुरूडीह ,विक्रमपुर होते हुए बजरंगबली मंदिर डुमरडीहा तक निकलेगी।

गोपबन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा के भूतपूर्व प्रधानाध्यापक नुनु राम महतो ने कहा कि भगवान विष्णु ने सातवें अवतार में भगवान राम के रूप में त्रेता युग में जन्म लिया था। भगवान राम का जन्म रावण की अत्याचारों को खत्म करने एवं पृथ्वी से दुष्टों को खत्मकर नए धर्म स्थापना के लिए हुआ था, इसलिए भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी का पर्व मनाते हैं। रामनवमी का उद्देश्य असत्य पर सत्य की जीत है।
रामनवमी पूजा को सफल बनाने में बजरंगबली समिति के सदस्यगण एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *