
राजनगर : दिनांक 14 -02 -2016 को राजनगर प्रखंड के अंतर्गत एम. एस. डी. ए. पब्लिक स्कूल झलक में मातृ-पितृ पूजन धूमधाम से हुआ आयोजन। मुख्य अतिथि श्रीमती नामिता सोरेन मुखिया ,जानबनी पंचायत, विशिष्ट अतिथि मदन मोहन मुर्मू अध्यक्ष , श्रीमती सोमबारी उपमुखिया,जितराय हांसदा पंचायत समिति,।

मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। उसके बाद अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मातृ-पितृ पूजन का शुभारंभ किया गया।

छात्रा – छात्राओं द्वारा भाषण, नाटक, डांस, एवं संगीत का प्रतियोगिता आयोजन किया गया। छोटे बच्चों द्वारा नृत्य , संगीत एवं नाटक को देखकर सभी दर्शक गण खुशियों से झूम उठे। मातृ-पितृ पूजन देखने के लिए आसपास में दूरदराज से हजारों दर्शक गण उपस्थित थे।
विद्यालय परिवार से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। विद्यालय की ओर से सभी को खाने का व्यवस्था किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर देवलाल महतो ने कहा कि एम. एस. डी. ए. पब्लिक स्कूल झलक , बनकाठीऔर कदमडीहा में मातृ पितृ पूजन दिवस में उपस्थित सभी को मैं अपने दिल की गहराई से स्वागत करता हूं और बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं ,साथ ही साथ सभी को मेरा प्रणाम नमस्कार और जोहार।
श्री आसाराम बापू जी ने सन् 2006 में मातृ पितृ दिवस को शंकनांद किया था और सन 2007 से प्रत्येक साल मातृ पितृ पूजन दिवस 14 फरवरी को मनाया जा रहा है। आज हम लोग मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने के लिए यह उपस्थित हुए हैं आज इसके बारे में जानना चाहते हैं।आज 14 फरवरी वेलेंटाइन डे यानी प्रेम दिवस जिसमें एक लड़का एक लड़की को फूल देता है और एक लड़की एक लड़का को फल देता है क्या यह सच्चा प्रेम है नहीं तो क्यों ना हम सभी लोग एक सच्चा प्रेम करने वाले अपनी मम्मी और पापा पूजा करें। जो निस्वार्थ बिना कुछ मांगे देते हैं और इस सच्चा प्रेम को और गहरा बनाने के लिए मम्मी और पापा को पूजा करना चाहिए।
एक छोटा सा उदाहरण जब भी हमें कुछ चीज की जरूरत पड़ते हैं तो मांगने के लिए मम्मी और पापा के पास जाते हैं या तो भगवान पास जाते हैं लेकिन भगवान से मन्नत मांगने यह माथा टेकने के बाद भी कुछ करना पड़ता है, कुछ देना पड़ता है तभी भगवान हम लोग का मन्नत को पूरा करता है लेकिन एक मां और बाप ही है जो बिना कुछ मांगे सब कुछ दे देते हैं। आज तक कोई भी अपनी मम्मी पापा का ॠण को चुका नहीं पाया है और नहीं चुका पाएगा। इसलिए सभी से अनुरोध है कि एक बार अपने मम्मी पापा की पूजा करके तो देखो मम्मी पापा कितनी खुश होंगे।
कार्यक्रम में डायरेक्टर श्री देवलाल महतो , प्रचार्य जगत हांसदा, शिक्षक – संजय महतो,शिव महतो शिक्षिका- अंजू महतो, रूपा महतो, दीपा महतो, रानी सरदार, रीना महतो ,छोटी महतो ,सलोनी साहू , बबीता महतो , ललिका महतो, सुनीता महतो एवं छात्र छात्राएं,अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
