• Thu. Aug 27th, 2026

राइजिंग पाइप से जलापूर्ति शुरू, नगरवासियों को बड़ी राहत, वर्षों पुरानी समस्याओं से मिलेगी निजात – मनोज चौधरी

admin's avatar

Byadmin

Aug 27, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं नियमित करने की दिशा में नवनिर्वाचित बोर्ड की महत्वपूर्ण पहल के तहत राइजिंग पाइप से जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।

 

इससे पूर्व नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें PHED के कार्यपालक अभियंता, नगर पंचायत के अभियंता, सिटी मैनेजर एवं वार्ड पार्षदों ने राइजिंग पाइप से जलापूर्ति, पानी के दबाव, वितरण व्यवस्था तथा विभिन्न वार्डों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

 

बैठक के उपरांत दुर्गा मंदिर के समीप राइजिंग पाइप से टैपिंग कर बनाई गई डिलीवरी लाइन के वॉल्व की चाबी नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से घुमाकर जलापूर्ति व्यवस्था जनता को समर्पित की।

 

नई व्यवस्था के तहत प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे से 7:30 बजे तक तथा शाम 4:15 बजे से 5:30 बजे तक जलापूर्ति निर्धारित की गई है। इससे लंबे समय से पेयजल समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में पानी का दबाव एवं आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।

 

मौके पर वार्ड पार्षद उत्तम महंती, विक्रम मोदक, अंजली राय सुषमा तिउ, गौतम नायक, बबीता कमिला, सविता पटनायक, बरुण साहू एवं शांति गोड़सेरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा, “नवनिर्वाचित बोर्ड की प्राथमिकता नगरवासियों की बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इसे और सुदृढ़ किया जाएगा।”

 

इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उपायुक्त महोदय, PHED विभाग, नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों, सभी वार्ड पार्षदों एवं संबंधित संवेदक के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *