
रांची से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
रांची। महिला विकास मंच की जिला अध्यक्ष एवं रांची निवासी स्नेहा दास जी के सुपुत्र हार्दिक के जन्मदिन के अवसर पर परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।

हार्दिक के जन्मदिन को लेकर परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। इस खास अवसर पर सभी ने माता रानी से हार्दिक के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं जीवन में निरंतर सफलता की कामना की।

वहीं, महिला विकास मंच की जिला अध्यक्ष स्नेहा दास जी सामाजिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती हैं। नारी उत्थान एवं महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर उनके द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों ने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने सामाजिक कार्यों और सरल व्यवहार से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर शुभचिंतकों ने कामना की कि माता रानी का आशीर्वाद सदैव हार्दिक पर बना रहे, वह जीवन में खूब तरक्की करें और अपने माता-पिता एवं परिवार का नाम रोशन करें। बड़ों का आशीर्वाद, परिवार का स्नेह और अपनों का प्यार हमेशा उनके साथ बना रहे।
ईश्वर तुम्हें हमेशा खुश रखे, स्वस्थ रखे और जीवन के हर कदम पर सफलता प्रदान करे। तुम्हारे जीवन का हर दिन खुशियों से भरा हो और आने वाला प्रत्येक वर्ष नई उपलब्धियां लेकर आए—इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ हार्दिक को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
रांची जिलेवासियों की ओर से हार्दिक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
